अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जिमी कार्टर ने कहा है कि इराक का हमला ग़लत था। सूमरिया न्यूज़ एजेन्सी की रिपोर्ट के अनुसार जिमी कार्टर ने सोमवार को अरबी चैनल स्काइ न्यूज़ के साथ वार्ता में कहा कि वर्ष २००३ में अमेरिका द्वारा इराक का अतिग्रहण और उस पर हमला खुली गलती थी।
इसी प्रकार उन्होंने कहा कि आतंकवादी गुट आईएसआईएल से लड़ाई में अमेरिका को विजय मिलना कठिन है। अमेरिका इस बार आतंकवादी गुट आईएसआईएल से मुकाबले के बहाने इस देश के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप करने और इराक की केन्द्र सरकार की अनुमति और समन्वय के बिना इराक के विभिन्न सुन्नी व कुर्द गुटों को हथियारों से लैस करके इस देश को रणक्षेत्र में परिवर्तित करना चाहता है।
यह उस स्थिति में है जब आतंकवादी गुट आईएसआईएल स्वयं अमेरिका और पश्चिम की उपज है।